![]()
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बूंदी में पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े संदेश दिए। उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। वहीं, राजकीय पुस्तकालय को 1 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस कर पूर्ण डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की घोषणा की। डिजिटल लाइब्रेरी में सभी विषयों की ऑनलाइन सामग्री, संसद की लाइब्रेरी और ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा। जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती वन महोत्सव को संबोधित करते हुए बिरला ने जलवायु परिवर्तन को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाना, अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें पेड़ बनने तक सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। भारत की संस्कृति में प्रकृति के संरक्षण और उसकी पूजा का विशेष महत्व रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जीवन का संकल्प बनाने की जरूरत है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील बिरला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र को हराभरा बनाने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें पेड़ बनने तक सहेजने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के संदेश को व्यवहार में उतारने पर भी जोर दिया। राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत बूंदी जिले में अब तक 11 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों के प्रति आत्मीयता का भाव जरूरी है, क्योंकि अधिक पेड़ बेहतर वर्षा सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। किसानों को निःशुल्क फलदार पौधे बांटे कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान वानिकी योजना के तहत किसानों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण भी किया। उन्होंने पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण को भी प्राथमिकता देने की बात कही। 1 करोड़ से डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन संसाधनों का मिलेगा एक्सेस बाद में बिरला ने राजकीय पुस्तकालय में चावल उद्योग संघ की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का 1 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकीकरण कर इसे पूर्ण डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को सभी विषयों की ऑनलाइन सामग्री के साथ संसद की लाइब्रेरी और ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। विद्यार्थियों को संसद भ्रमण कराने का आश्वासन छात्रों से संवाद के दौरान बिरला ने उन्हें महान व्यक्तियों की जीवनियां पढ़ने और कठिनाइयों से घबराए बिना लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संसद भ्रमण कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि बूंदी के खेल संकुल को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Source link
बूंदी में हरियाली और डिजिटल शिक्षा पर जोर:बिरला ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा
