![]()
बेतिया जिले के 32RD पुल के पास नहर में एक सप्ताह के भीतर डूबने की दूसरी घटना सामने आई है। रविवार को एक युवक नहर में कूद गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। तीन दिन पहले इसी नहर में नहाते समय एक अन्य युवक की डूबने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई
लापता युवक की पहचान अंसारी टोला निवासी हसमुल्लाह खान के 22 वर्षीय पुत्र मासूम खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मासूम खान नहर के पास पहुंचा और अचानक उसमें छलांग लगा दी। इसके बाद वह पानी में नहीं दिखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने अपने स्तर पर भी युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि मासूम के घर में उसकी बूढ़ी मां रहती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य विदेश में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीण भी युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने पुष्टि की कि पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और लापता युवक की तलाश के लिए नहर में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर नहर में डूबने की दो घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने नहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन से मांग की है।
Source link
बेतिया में नहर में कूदा 22 वर्षीय युवक लापता:एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; एक सप्ताह में दूसरी घटना
