![]()
बेमेतरा जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में महामाया मंदिर के समीप शिवनाथ नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। ग्रामीणों ने कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि कंकाल नदी में बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। जानकारी मिलते ही बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। टीम कंकाल से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है। पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
Source link
बेमेतरा में शिवनाथ नदी किनारे मिला अज्ञात कंकाल:ग्रामीणों ने देखा, पुलिस-फोरेंसिक टीम पहुंची, पहचान और मौत की वजह पता लगाने में जुटी
