Headlines

बैतूल में देर रात तक चला गणेश विसर्जन:बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों का उत्साह, सार्वजनिक मंडलों की बड़ी प्रतिमाएं निकलीं




बैतूल में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चला। सुबह से ही श्रद्धालु घरों और मंडलों से प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचने लगे। शाम होते-होते सार्वजनिक गणेश मंडलों की बड़ी प्रतिमाएं जुलूस के साथ निकलीं। बारिश भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सकी।
शहर में गणेश प्रतिमाएं जुलूस के रूप में निकलीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। कई मंडलों के साथ कलाकार भी करतब दिखाते चल रहे थे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। आदिवासी लोक नृत्य भी देखने को मिला।
नगर पालिका ने हमलापुर में गणेश विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड बनाए थे। नागरिकों से तय कुंड में ही विसर्जन की अपील हुई। विसर्जन स्थल पर रोशनी, क्रेन जैसे जरूरी इंतजाम थे।
देर रात तक जुलूस हमलापुर पहुंचते रहे, बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह दिखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *