![]()
बोकारो में शुक्रवार को वेदांता समूह की ESL स्टील लिमिटेड ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर #RunForZeroHunger वॉकथॉन 2026 का आयोजन किया। बिरसा मुंडा चौक से शुरू हुए इस वॉकथॉन में 500 से ज्यादा कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अभियान की खास बात यह है कि प्रतिभागियों द्वारा तय की गई हर किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन मिलेगा। यह भोजन नंद घर और पशु देखभाल से जुड़ी पहलों के जरिए पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य फिटनेस जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद करना है। कार्यक्रम की शुरुआत ESL स्टील के सीईओ रविश शर्मा के संबोधन से हुई। उन्होंने इसे जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का सामूहिक प्रयास बताया। एएसपी वेदांत शंकर और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव भी मौजूद थे। ESL कर्मचारी प्रकाश कुमार सिंह के बेटे ओम सिंह (15) ने चौथा और पन्नालाल चौरसिया के बेटे रूपेश चौरसिया (15) ने छठा स्थान हासिल किया। वॉकथॉन का समापन लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ।
Source link
बोकारो में वॉकथॉन का आयोजन:गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ESL स्टील के 500 से ज्यादा लोग हुए शामिल
