Headlines

बोकारो में 47 करोड़ की फोरलेन सड़क का शिलान्यास:तेलमोच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक बनेगी, गोला-रांची की 15 किमी दूरी घटेगी




बोकारो में तेलमोच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से बनने वाली इस सड़क की लागत करीब 47.18 करोड़ रुपये है। इसका शिलान्यास धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने तेलमोच्चो ब्रिज के पास संयुक्त रूप से किया। इस परियोजना को पूरा करने की समय सीमा 22 महीने तय की गई है। सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि सड़क बनने के बाद गोला, पेटरवार और रांची की ओर जाने वाले लोगों को करीब 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे हजारों राहगीरों को सीधा फायदा मिलेगा और आना-जाना भी आसान होगा। वहीं, विधायक श्वेता सिंह ने इसे बोकारो के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएल से एनओसी मिल चुकी है। हालांकि, सेक्टर-11 रेलवे फाटक के पास से सड़क गुजरने के कारण पुल के लिए रेलवे की एनओसी अभी लंबित है। जल्द ही रेलवे से भी एनओसी मिलने की उम्मीद जताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *