Headlines

बोचहाँ के स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता:बच्चों ने 'विकसित भारत' के संकल्प पर उत्साह दिखाया, विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा




सेवा संकल्प अभियान के तहत बोचहाँ प्रखंड के कई स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने ‘विकसित भारत’ विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाने में आने वाली पीढ़ी भी अपनी भूमिका निभाएगी। बच्चों की प्रस्तुति ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। बोचहाँ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बसंत लाल सहनी, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार चौधरी, शक्तिकेंद्र प्रमुख मनीष कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य रेयाज अहमद और गीता कुमारी, शिक्षक विकास कुमार, संजीत कुमार चौधरी, विभय कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *