Headlines

भाई-बहन ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को लाठियों से पीटा:पति को भड़काने के शक में मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट




पन्ना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति को भड़काने के शक में एक भाई-बहन ने 85 वर्षीय वृद्ध लखन आदिवासी को लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार, 6 अगस्त को हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी फूलचंद्र और उसकी बहन केशकली को शक था कि वृद्ध लखन आदिवासी का बेटा अनाड़ी, केशकली के पति को भड़काता है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि फूलचंद्र और केशकली ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने 85 वर्षीय लखन आदिवासी पर लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। बुजुर्ग तब तक पिटते रहे जब तक वे खून से लथपथ होकर गिर नहीं गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत पन्ना जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *