Headlines

भागलपुर में बाढ़ में डूबकर 5 की मौत:सभी एक ही परिवार के, मृतकों में 3 महिलाएं शामिल




भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव की बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों के अनुसार, सभी लोग बिहार जाने के दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए। एक-दूसरे को बचाने में डूबे परिवार के लोग परिजनों ने बताया कि सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। तीन लोगों को फैब्रिकेटेड में रखा गया है, जबकि गंभीर हालत वाले एक व्यक्ति को मायागंज अस्पताल भेजा गया है। एक ही परिवार के होने से गांव में पसरा मातम हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *