भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार:राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, चार पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी




लखनऊ में भारतीय युवा जनशक्ति संगठन की सक्रियता बढ़ाने के क्रम में हजरतगंज में राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह ने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी हरि ओम विश्वकर्मा को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, विनोद कुमार को राष्ट्रीय महासचिव, सुनील कुमार लोधी को राष्ट्रीय सलाहकार और शिवम चौरसिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का सक्रियता के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई। कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकारिणी विस्तार को संगठन की गतिविधियों को और गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *