![]()
भिंड अटेर क्षेत्र के सुरपुरा गांव से जिला अस्पताल ले जाई जा रही 28 वर्षीय प्रसूता की शुक्रवार रात रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ही डिलीवरी हो गई। सोने लाल का पुरा के पास अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस रोकनी पड़ी। इसके बाद साथ मौजूद परिजन की महिलाओं ने एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ नवजात बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को बेहतर इलाज और निगरानी के लिए भिंड जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों भर्ती हैं। रात 9:30 बजे शुरू हुई प्रसव पीड़ा जानकारी के अनुसार भगतुआपुरा निवासी रीना (28), पत्नी आकाश अर्गल को शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस क्रमांक 9420 भगतुआपुरा पहुंची और प्रसूता को लेकर भिंड जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में अचानक तेज हो गई पीड़ा एंबुलेंस सोने लाल का पुरा के पास पहुंची ही थी कि रीना की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। दर्द बढ़ने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे रोकना पड़ा। स्थिति को देखते हुए परिजन की महिलाओं ने एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया। कुछ ही देर में रीना ने स्वस्थ नवजात बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चे को सुरपुरा में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भिंड जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है। रास्ते में एंबुलेंस के अंदर प्रसव की यह घटना उस समय हुई, जब प्रसूता को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद एंबुलेंस रोककर परिजन की महिलाओं ने स्थिति संभाली और सुरक्षित प्रसव कराया।
Source link
भिंड में प्रसूता की एंबुलेंस में हुई डिलीवरी:प्रसव पीड़ा बढ़ी तो महिलाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव; जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य, जिला अस्पताल के लिए रेफर
