![]()
भिवानी के गांव दुल्हेड़ी में घर बुलाकर हमला करने का मामला सामने आया है। गाली देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब गाली देने से रोका तो मारपीट शुरू कर दी। वहीं एक आरोपी ने चाकू से भी हमला कर दिया। जिसमें दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने भी केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव दुल्हेड़ी निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। वह रात करीब साढ़े 8 बजे गांव के ही मंजीत के साथ घूमने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही दो व्यक्ति बस अड्डा के पास मिले। उक्त व्यक्ति बोले कि इंजाय करते हैं। जिसके बाद दीपक व मंजीत भी उनके साथ एक आरोपी के घर पर बैठ गए। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति भी वहां पर आ गए और कुछ समय वहां रहने के बाद वापस चले गए। इसके बाद वहां बचे दोनों आरोपियों ने गाली देना शुरू कर दिया। जब उनको गाली देने से रोकना चाहता तो मारपीट पर उतर आए और थप्पड़ मारे। एक आरोपी ने चाकू से चोट मारी। जिसके कारण उसके कान के पास व पेट में चाकूल लगा। उसने बचाओ-बचाओ का शोर किया और घर से बाहर आ गए, इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों ने उसके साथी को भी चोटें मारी। घायल को उपचार के लिए तोशाम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां से घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में घर बुलाकर दोस्तों पर हमला:पहले मारपीट की और फिर मारे चाकू, गाली देने से रोकने पर बढ़ा था विवाद
