![]()
पुलिस जांच से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रहा शराब से लदा ट्रक चतरा-डोभी मार्ग पर पलट गया। ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई करीब 20 लाख रुपए की 400 बोतल शराब सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में बोतलें लूटने की होड़ मच गई, जबकि चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर शेरेगड़ा के पास विशेष वाहन जांच अभियान चला रखा था। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भाग निकला। भागने के दौरान संघरी घाटी मोड़ के पास ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसका डाला खुल गया और धान के भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बाहर आ गईं। बड़ी संख्या में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर पड़ी शराब की बोतलें उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई।
Source link
भूसे में छिपाकर ले जा रहे थे शराब:भागते वक्त ट्रक पलटा तो मची लूट, चतरा-डोभी मार्ग पर हादसे के बाद जुटी भीड़, चालक फरार
