Headlines

भोजपुर- करंट के चपेट में आने से किसान की मौत:खेत में बोरिंग चालू करने गया था, चार बेटियों और एक बेटे का था पिता




भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बधार में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड नंबर 13 के रहने वाले 34 साल के साहेब सिंह के रूप में हुई है। वो पेशे से किसान था। इधर, मृतक के चचेरे भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि साहेब सिंह में खेत में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान वो बोरिंग चालू करने गया, जहां पहले से अर्थिंग का तार मौजूद था। मोटर चालू करने के दौरान साहेब सिंह अर्थिंग की तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 10 मिनट तक देखते रहे परिजन, घटनास्थल पर ही तोड़ दम बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद साहेब सिंह छटपटाने लगा। आसपास मौजूद परिजन समझ गए कि उसे करंट लगा है, लेकिन डर की वजह से वे साहेब सिंह को करंट की चपेट से छुड़ा नहीं पाए। करीब 10 मिनट तक तड़पने के बाद साहेब सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साहेब सिंह की मौत के बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। चार बेटियों, एक बेटे समेत 5 बच्चों का पिता था साहेब सिंह मृतक साहेब सिंह चार बेटियों और एक बेटे यानी कुल पांच बच्चों का पिता था। घर में उसकी पत्नी गुड़िया देवी, बेटी काजल, अंशिका, मुस्कान, चांदनी और एक बेटा राजवीर कुमार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *