![]()
मंडी-धर्मपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को फेगड़ू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क निर्माण के दौरान कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वहां कार्यरत एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान 21 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सरार गांव के निवासी थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद नरेश को बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। इस अचानक हुई दुखद घटना से पूरे इलाके और सहकर्मियों में शोक का माहौल है।
Source link
मंडी-धर्मपुर हाईवे पर जेसीबी पलटी, मजदूर युवक की मौत:सड़क निर्माण के दौरान हादसा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था मृतक
