Headlines

मंडी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा:दो मामलों में 29.850 ग्राम चिट्टा बरामद, एचआरटीसी बस से नशे के साथ महिला गिरफ्तार




मंडी पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 29.850 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (IPS) विनोद कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पहला मामला: सुंदरनगर में 20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने विशेष गश्त व चेकिंग के दौरान बल्ह तहसील के धडवाहन गांव के रहने वाले यशपाल को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला:एचआरटीसी बस में महिला से 9.850 ग्राम चिट्टा बरामद दूसरा मामला पुंघ फोरलेन नाके का है, जहां पुलिस टीम द्वारा दिल्ली-मनाली रूट की एचआरटीसी (HRTC) बस की रूटीन जांच की जा रही थी। इस दौरान बस में सवार एक महिला यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर महिला पुलिस अधिकारियों ने उसकी गहन तलाशी ली। महिला के हैंडबैग से 9.850 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान पिंकी (निवासी सदर, जिला मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस ने निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नशे की खेप को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: एसपी विनोद कुमार मामले की जानकारी देते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि इस तस्करी के आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी पुलिस युवाओं को नशे के दलदल से बचाने और जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा तस्करों पर यह शिकंजा आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *