Headlines

मंत्री विजयवर्गीय का महिला पार्षद पर कमेंट वायरल:पहले काम की तारीफ की, फिर बोले- ‘चौड़ाई बढ़ गई’; कांग्रेस ने जताई आपत्ति




कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधानसभा-1 में रविवार को विकास कार्यों के कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय पहले पार्षद के काम और उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने संध्या यादव के शरीर को लेकर टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। पहले काम की तारीफ, फिर शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कार्यक्रम में विजयवर्गीय वार्ड में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान पास खड़े विधायक महेंद्र हार्डिया की ओर देखते हुए उन्होंने कहा- ‘संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी।’ इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग हंसते हुए सुनाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने महिला सम्मान को लेकर सवाल उठाए वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने विजयवर्गीय की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने भाजपा से महिला सम्मान को लेकर सवाल किए और मंत्री के बयान पर जवाब मांगा। पुराने बयानों की भी चर्चा ताजा मामले के बाद विजयवर्गीय की महिलाओं से जुड़ी पुरानी टिप्पणियों की भी चर्चा हो रही है। 2023 में लड़कियों के पहनावे को लेकर उनके ‘शूर्पणखा’ वाले बयान और 2025 में कपड़ों को लेकर दिए गए बयान पर भी विवाद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *