Headlines

मधुबनी में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:DM ने समरसता संकल्प अभियान को हरी झंडी दिखाई




मधुबनी में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा सह जागरूकता रथ निकाला गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अन्य लोग शामिल हुए। यह अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारा और सामाजिक एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। विचार समानता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव की देते हैं प्रेरणा – DM यह अभियान 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक चलेगा। मधुबनी में कलश यात्रा का आयोजन 18 से 20 अगस्त तक किया जा रहा है। पहले दिन, यात्रा समाहरणालय से शुरू होकर स्टेशन चौक और बाटा होते हुए वापस समाहरणालय पहुंची। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार समानता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। कलश यात्राएं विभिन्न प्रखंडों में भी निकाली जाएंगी उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने जोर देकर कहा कि सामाजिक समरसता का संदेश हर वर्ग तक पहुंचाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *