Headlines

मधेपुरा में कोरेक्स-शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़:1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार




मधेपुरा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरेक्स-शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के खारा पंचायत के वार्ड नौ में छापेमारी कर जमीन में गड्ढा बनाकर छिपाई गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान गिरोह के मुख्य सप्लायर बताए जा रहे विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। मद्य निषेध अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स और विदेशी शराब बरामद हुई है। सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा। पूछताछ में कुछ प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। हालांकि, उत्पाद विभाग ने अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है। उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने तक कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *