Headlines

मनाली के मझाच नाले में पर्यटक बहा, हुई मौत:शनाग-मझाच की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग से वापसी के दौरान हुआ हादसा




हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित मझाच नाले में बहे एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। 25 जुलाई 2026 को यह हादसा उस समय पेश आया जब 10 पर्यटकों का एक ट्रैकिंग दल शनाग और मझाच क्षेत्र की ऊपरी पहाड़ियों से वापस लौट रहा था। मृतक की पहचान जम्मू के उधमपुर निवासी धनंजय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धनंजय वर्मा अपने 10 सदस्यीय ट्रैकिंग दल का नेतृत्व कर रहे थे। जब यह दल मझाच नाले को पार करने लगा, उसी दौरान धनंजय वर्मा अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। उनके साथ मौजूद साथियों ने बिना देरी किए तुरंत इस हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। रात भर चला पुलिस, SDRF और NDRF का संयुक्त तलाशी अभियान घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य को गति देने के लिए सोलंगनाला में तैनात एसडीआरएफ और रात के समय एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रात भर इलाके में संयुक्त रूप से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। वशिष्ठ के पास व्यास नदी से मिला शव, परिजनों को सौंपा डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को वशिष्ठ के समीप व्यास नदी के किनारे से युवक का शव बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान मृतक के भाई कनव वर्मा ने की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम पूरा करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *