मनाली में पहले ऑटो चुराया, फिर उसी से की चोरी:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक ही रात दिया था दो वारदातों को अंजाम




मनाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑटो चोरी और रोपवे सुविधा से सामान चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो वाहन और रोपवे का सामान भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई 17 जुलाई 2026 को मिली दो अलग-अलग शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए की गई। आरोपियों ने पहले ऑटो चुराया फिर उसी ऑटो से उन्हें चोरी की दूसरी वारदात को अंजा दिया। आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा, निवासी वीपीओ ओल्ड मनाली, तहसील मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश (ओल्ड मनाली ब्रिज, भारती चिकन शॉप के पास) और महेश तमांग ( 22 वर्ष) पुत्र पलमान तमांग, निवासी गांव नौआ कोर्ट देउराली, मैधांग गांवपालिका, जिला नुवाकोट, नेपाल (वर्तमान निवासी: बहांग, मनाली) के रूप में हुई है। एक ही रात दोनों वारदात सुमित कुमार ठाकुर पुलिस को बताया था कि भूतनाथ जीप पार्किंग में सड़क किनारे खड़ा उनका ऑटो (पंजीकरण संख्या HP58-7043) चोरी हो गया है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत दर्ज की गई। मनाली रोपवे प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर सौरव बनर्जी ने शिकायत दर्ज कराई कि दो व्यक्ति कोठी रोपवे फैसिलिटी से सामान चुरा रहे हैं। इस पर BNS की धारा 331(3) के तहत FIR नंबर 104 दर्ज की गई। चोरी के आटो से ही ले गए चोरी का सामान पुलिस जांच में यह दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दोनों चोरियों को एक-दूसरे से जोड़कर अंजाम दिया था संदिग्धों ने सबसे पहले भूतनाथ जीप पार्किंग से एक ऑटो वाहन चुराया। इसके बाद वे उसी चोरी के ऑटो को लेकर कोठी रोपवे फैसिलिटी पहुंचे और वहां से चोरी किया गया रोपवे का सामान उसी ऑटो में लोड कर फरार हो गए। नेपाली मूल के युवक सहित दो आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी मनाली मनीष राज शर्मा ने बताया कि चोरी का ऑटो और रोपवे का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है जो वर्तमान में मनाली में ही रहता है। मनाली पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *