देवरी| भाजपा मंडल देवरी ने रेस्ट हाउस में महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में मोर्चों के गठन, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी संजय मस्ताना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौहान और अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
Source link
महिला मोर्चा, एससी मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा
