![]()
हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली थाना क्षेत्र के गांव डालनवास में एक किसान की खड़ी ग्वार की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किसान की शिकायत पर सतनाली थाना पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डालनवास निवासी भीम सिंह ने बताया कि वह करीब सात-आठ दिन पहले सालासर गया हुआ था। दो ट्रैक्टरों से रौंदकर किया नष्ट शुक्रवार को वापस लौटने पर जब वह अपने खेत पहुंचा, तो देखा कि उसकी खड़ी ग्वार की फसल को गांव के ही नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ दो ट्रैक्टरों से रौंदकर नष्ट कर दिया। आरोप है कि खेत के चारों ओर की गई लोहे की तारबंदी को भी काट दिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पहले भी दी थी शिकायत शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ सतनाली थाने में शिकायत दी गई थी। उस समय आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जुटाए साक्ष्य मामले की जांच के दौरान एएसआई संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में खेत के चारों ओर लगी कंटीली तार क्षतिग्रस्त मिली। खेत के अंदर ग्वार की फसल के बीच ट्रैक्टर के ताजा टायरों के निशान और जुताई के साक्ष्य भी मिले। आसपास के लोगों ने लिखित बयान नहीं दिए, लेकिन शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर सतनाली थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 190, 191(2), 324(4), 329(3) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
महेंद्रगढ़ में किसान की ग्वार की फसल ट्रैक्टर से रौंदी:तारबंदी काटकर मारने की दी धमकी; 20 लोगों पर आरोप
