Headlines

महेंद्रगढ़ में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रामपुरा की पहाड़ियों से पकड़ा, फरार साथियों की तलाश कर रही पुलिस




महेंद्रगढ़ जिले में सीआईए नारनौल की टीम ने अटेली इलाके में फायरिंग के एक मामले में आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अटेली के रामपुरा गांव निवासी पंकज के रूप में हुई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कई जगहों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने पंकज को रामपुरा गांव की पहाड़ियों से पकड़ा। पुलिस से बचने की कोशिश में भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल अटेली ले जाया गया। हमलावरों ने 2 लोगों पर की थी फायरिंग डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि 30 अगस्त को शाम करीब साढ़े 5 बजे अटेली के कांटी गांव निवासी देवकरण अपनी बोलेरो गाड़ी से गांव के बस स्टैंड पर एक खोखे पर पहुंचा था। इसी दौरान पंकज, भोलू और एक अन्य अज्ञात युवक बाइक पर वहां आए। शिकायत के मुताबिक, पंकज ने देवकरण को धमकी दी और उसकी बोलेरो गाड़ी पर फायर कर दिया। गोली ड्राइवर की तरफ के शीशे के पास लगी। देवकरण ने जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी रामपुरा रोड की तरफ गए और कांटी गांव निवासी रोहित पर भी फायरिंग की, जो एक दुकान के बाहर बैठा था। रोहित ने नीचे झुककर मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि गोली दुकान की दीवार में जा लगी। जाते समय आरोपियों ने अगली बार जान से मारने की धमकी भी दी। फरार हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से एक खाली खोल और दूसरे जरूरी सबूत जुटाए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अटेली थाने में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान मामले में शामिल उसके दूसरे साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुए अवैध हथियार को बरामद करने और घटना से जुड़े दूसरे जरूरी तथ्यों की गहराई से जांच की जाएगी। मामले में फरार दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *