![]()
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 1 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होने वाले सात दिवसीय किसान मोर्चे की तैयारियों को लेकर किरती किसान यूनियन की एक विशेष बैठक गांव सिधवां कलां में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान नेता नेक सिंह और गुरजिंदरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला कमेटी के सदस्य बलविंदर सिंह कोठे पोना और नरेंद्र सिंह निंदा ने पंजाब के दरियाई पानी पर राज्य के पहले हक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब के पानी का लाभ गैर-वाजिब तरीके से अन्य राज्यों को मिल रहा है, जबकि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भारी नुकसान सिर्फ पंजाब को उठाना पड़ता है। पानी के मुद्दे के अलावा, बैठक में किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने कृषि संकट को हल करने के लिए कई मांगे रखीं यूनियन ने केंद्र सरकार से मांग एमएसपी गारंटी और कर्ज माफी पर जोर चंडीगढ़ कूच का आह्वान यूनियन नेताओं ने क्षेत्र के किसानों और मजदूरों से अपील की कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए 1 सितंबर से चंडीगढ़ में लगने वाले सात दिवसीय मोर्चे में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल हों। इस बैठक में स्थानीय जनप्रतियनिधियों और अन्य यूनियनों का भी समर्थन मिला। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच शरणप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, महासचिव मनप्रीत सिंह, वित्त सचिव सुरिंदर सिंह, हरदेव सिंह सीएम, रणधीर सिंह, पिंदर सिंह, जसपाल सिंह, जतिंदर लाली मंडीला और ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता कुलवंत सिंह सोनी सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।
Source link
मांगों को लेकर 1 सितंबर से चंडीगढ़ में जुटेंगे किसान:जगराओं में तैयारियों को लेकर बैठक, MSP से यूएस डील तक पर सरकार को घेरेंगे
