Headlines

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:पंचकूला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस; पूर्व MLA बोले- '34 लाख लोगों के वोटिंग अधिकार पर डाका'




मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पंचकूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पार्टी के प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां करेंगे, हालांकि कार्यकर्ता फिलहाल उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन भी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। अभी तक नहीं पहुंचे दिग्गज नेता फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय चौहान और कालका के पूर्व एमएलए प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में नारेबाजी चल रही है। इनके अलावा कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल भी कार्यकर्ताओं के साथ डटे हुए हैं। ’34 लाख लोगों के वोटिंग अधिकार पर चोट’ प्रदर्शन के दौरान कालका के पूर्व एमएलए प्रदीप चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के 34 लाख लोगों के मतदान के अधिकार को नुकसान पहुंचाया गया है। यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। SIR प्रक्रिया पर घमासान: आयोग और कांग्रेस आमने-सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *