मुरकौल | शासकीय हाईस्कूल मुरकौल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। स्कूल परिसर में लगा वाटर कूलर महज नाम का नजर आ रहा है। कई जगह बिजली की वायरिंग खराब है। बच्चों को परेशानी हो रही है। स्कूल के कुछ हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं है। विद्यार्थियों को अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ रही है। खराब वायरिंग से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की सुविधा, सुरक्षा को देखते हुए खराब विद्युत व्यवस्था और वाटर कूलर की स्थिति जल्द दुरुस्त होनी चाहिए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग कब संज्ञान लेकर जरूरी सुधार कराता है।
Source link
मुरकौल हाईस्कूल में वाटर कूलर बेकार, वायरिंग खराब
