Headlines

मुरादाबाद में बंद मकान में ज्वेलरी चोरी:परिवार 2 दिन से रिश्तेदारों के यहां गया था, लौटने पर पता चला




सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला चौकी इलाके में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार 2 दिन से रिश्तेदारों के यहां गया था। शनिवार को लौटने पर चोरी का पता चला। परिवार के लोग घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *