Headlines

मुरैना में 604.8 मिमी बारिश, पिछले साल से 328.5 कम:सबलगढ़ में सबसे ज्यादा 777.5 मिमी, अंबाह में सिर्फ 314 मिमी हुई




मुरैना जिले में इस मानसून सीजन में 1 जून से 18 सितंबर तक औसतन 604.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 328.5 मिलीमीटर कम है। पिछले साल इसी अवधि में जिले में 933.3 मिलीमीटर औसत बारिश हुई थी। जिले की सामान्य वार्षिक औसत बारिश 706.9 मिलीमीटर है। 18 सितंबर को जिले में औसतन 23.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा बारिश सबलगढ़ में 106 मिलीमीटर हुई। इसके बाद मुरैना में 14, कैलारस में 10, पोरसा में 6, जौरा में 4 और अंबाह में 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबलगढ़ में सबसे ज्यादा, अंबाह में सबसे कम 1 जून से 18 सितंबर तक तहसीलवार बारिश में सबलगढ़ 777.5 मिलीमीटर के साथ सबसे आगे है। जौरा में 719, कैलारस में 676, पोरसा में 612.5, मुरैना में 529.8 और अंबाह में 314 मिलीमीटर बारिश हुई है। तहसीलवार बारिश (मिमी में) जिले की सामान्य वार्षिक औसत बारिश 706.9 मिलीमीटर है। इस लिहाज से सबलगढ़ और जौरा में सामान्य वार्षिक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि कैलारस, पोरसा, मुरैना और अंबाह में यह आंकड़ा अभी सामान्य औसत से नीचे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *