Headlines

मेडिकल दुकानों को नशीली दवाई सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:13 हजार टैबलेट्स सेड़वा भेजी थी, 4 महीने बाद पुलिस ने दबोचा




बाड़मेर में मेडिकल दुकानों पर नशीली टैबलेट्स सप्लाई करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। करीब चार महीने पहले सेड़वा में बड़ी संख्या में नशीली दवाएं जब्त की गई थीं। उस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान सप्लायर का नाम सामने आया था। 13,015 नशीली टैबलेट्स हुई थीं जब्त पुलिस के अनुसार, सेड़वा थाना पुलिस ने 15 अप्रैल को सूचना के आधार पर मेडिकल की आड़ में नशीली दवाएं बेचने वाले दुकानदार पांचाराम पुत्र फगलूराम निवासी सिंहाणियां, सेड़वा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम किस्म की कुल 13,015 नशीली टैबलेट्स जब्त की गई थीं। इस संबंध में सेड़वा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में अचलाराम का नाम आया जांच के दौरान पांचाराम ने पुलिस को बताया कि वह नशीली टैबलेट्स अचलाराम पुत्र निंबाराम निवासी बानों की बेरी, ग्राम पंचायत खूमें की बेरी से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर की भूमिका को लेकर जांच शुरू की। स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार एसपी चूनाराम जाट ने नशीली टैबलेट्स से जुड़े मामलों की जांच के लिए बाड़मेर डीएसपी के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम गठित की। टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच की और आरोपी अचलाराम को डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस आरोपी से नशीली दवाओं की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एएसआई दिनेश, हेड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल लाभुराम, शंकरसिंह, मांगीलाल, DST कांस्टेबल शंभुराम, निम्बसिंह, आईदानसिंह और ड्राइवर गोकुलराम शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *