Headlines

मेरठ में 16 घंटे से लगातार हो रही बारिश:तापमान में आई गिरवाट,गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत




मेरठ में शनिवार सुबह से लगातार हल्की बारिश हो रही है। रुक-रुककर बारिश की फुहारें पड़ने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया। आज मेरठ में न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में लगभग 7 डिग्री तक गिरवाट दर्ज की गई है। लगातार बारिश का असर शहर की सड़कों और बाजारों पर भी दिखाई दिया। बारिश के कारण सामान्य दिनों के मुकाबले सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं शहर के कुछ निचले इलाकों में हल्का जलभराव भी देखने को मिला। हालांकि फिलहाल कई इलाकों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी की अनुमति से शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालय और इंटर कॉलेज बंद रहे। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में अगले 24 घंटे भी बारिश का असर बना रह सकता है। रविवार को भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *