![]()
मोगा पुलिस ने जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 170 ग्राम हेरोइन, 200 नशीली गोलियां और 40 बोतल अवैध शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरविंद्र सिंह ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव बीड़ राऊके निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना सिटी साउथ पुलिस ने साधांवाली बस्ती के सागर और लखविंद्र सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर उनके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस वहीं थाना कोटईसे खां की पुलिस चौकी बलखंडी के इंचार्ज रमनदीप सिंह ने गांव खोसा कोटला के गुरलाभ सिंह और गांव जनेर के हरजिंद्र सिंह उर्फ जिंदा को काबू कर 18 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद कीं।इसके अलावा थाना सिटी मोगा पुलिस ने गांव खुखराना के हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 नशीली गोलियां बरामद कीं। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव जींदड़ा के मनीष सिंह से 15 बोतल और थाना अजीतवाल पुलिस ने गांव तखानवध के सुखदेव सिंह से 25 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link
मोगा पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया:170 ग्राम हेरोइन, 200 नशीली गोलियां और 40 बोतल शराब बरामद
