Headlines

मोगा में किसान यूनियन का धरना:अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते का विरोध; बोले- इससे किसानों और आम लोगों पर पड़ेगा असर




भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से मोगा में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था और आम लोगों के हितों के खिलाफ बताया। धरने की अध्यक्षता यूनियन की जिला कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सैदो ने की। जिला महासचिव गुरमीत सिंह किशनपुरा, जिला वित्त सचिव बलोर सिंह घल्ल कलां और ब्लॉक मोगा-2 के अध्यक्ष इकबाल सिंह सिंघावाला ने भी संबोधित किया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित समझौता कॉरपोरेट समर्थक है। इससे फसलों के दाम गिरने, बेरोजगारी बढ़ने और छोटे उद्योगों के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि डेयरी फार्मिंग और मछली पालन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा और महंगाई बढ़ सकती है। बड़ी संख्या में मौजूद रहे किसान नेता और कार्यकर्ता नेताओं ने इसे तीन कृषि कानूनों का बदला हुआ रूप बताते हुए कहा कि बड़ी अमेरिकी कंपनियों को इससे और अधिक छूट मिलेगी। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए बजट में प्रावधान, बड़ी कंपनियों और पूंजीपतियों पर अधिक टैक्स लगाने, आम लोगों पर टैक्स का बोझ घटाने तथा सरकारी संपत्तियों की बिक्री बंद करने की मांग की। धरने में बूटा सिंह भागीके, केवल कृष्ण बधनी, जगजीत सिंह बधनी, गुरचरण सिंह रामा, नछत्तर सिंह झंडे वाला सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *