Headlines

मोगा में नशे पर पुलिस का वार, 7 तस्कर गिरफ्तार:129 ग्राम हेरोइन और 8,200 रुपए की ड्रग मनी बरामद; 2 नशेड़ी नशा मुक्ति केंद्र भेजे




मोगा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघा पुराना सब-डिवीजन पुलिस ने 2 से 8 सितंबर के बीच कार्रवाई करते हुए 5 मामले दर्ज किए और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 129 ग्राम हेरोइन और 8,200 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। वहीं, नशे का सेवन करने वाले 2 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल ने बताया कि पुलिस ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘पिंडां दे पहरेदार’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। 8 सितंबर को सीएएसओ ऑपरेशन के दौरान बाघा पुराना सब-डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रग हॉटस्पॉट की विशेष जांच की गई। इस दौरान नशे से जुड़े 5 मुकदमे दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। SSP बोले- नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 और 23 लोगों के खिलाफ धारा 172 के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 109 वाहन चालकों के चालान किए गए। एसएसपी चहल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। पुलिस पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों, मोहल्ला प्रमुखों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *