Headlines

मोगा में युवक सुसाइड केस- लुधियाना के दो भाई गिरफ्तार:घर पर जाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तनाव में लगाया था फंदा




मोगा पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक युवक की मां की शिकायत और नए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत की है। मामला मोगा के मथुरापुरी इलाके का है। मृतक जस्मीत सिंह (22) की माता ज्योति बाला (40) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 6 जुलाई 2026 को आरोपी उनके घर आए थे। उन्होंने उनके बेटे जस्मीत सिंह को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी थीं। आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और मानसिक तनाव से तंग आकर जस्मीत सिंह ने अगले ही दिन 7 जुलाई 2026 को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच के बाद नए तथ्यों पर दर्ज हुआ केस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद शुरुआती जांच के तहत 8 जुलाई 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई थी। हालांकि, मामले की गहनता से जांच और दोबारा दर्ज किए गए बयानों के आधार पर नए तथ्य सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने मामले में उकसाने और धमकी देने की धाराओं को जोड़ते हुए BNS की धारा 108 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की। लुधियाना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिक और मेयंक उर्फ मानस के रूप में हुई है, जो शंकर सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में बचन सिंह नगर, लुधियाना के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है और घटना के पीछे के मुख्य कारणों को खंगालने के लिए आगे की कानूनी जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *