Headlines

मोगा में लग्जरी कारों का झांसा दे 19.38 लाख ठगे:स्कॉर्पियो, एक्सयूवी, क्रेटा का सौदा कर ली रकम, न गाड़ी दी न रुपए वापस




दिल्ली से स्कॉर्पियो, एक्सयूवी (XUV) और क्रेटा जैसी लग्जरी गाड़ियां सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर 19.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना बाघापुराना पुलिस ने मोगा के एक निवासी की शिकायत पर जांच के बाद मानसा के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मानसा निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र शिविंदर सिंह के रूप में हुई है। गाड़ियां दिलाने के नाम पर नकद और Google Pay से लिए पैसे पुलिस को दी शिकायत में राजेयाणा (मोगा) निवासी गुरदेव सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह दिल्ली से गाड़ियां लाकर पंजाब में बेचने का कारोबार करता है। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि वह उन्हें बाजार से कम दाम में स्कॉर्पियो, एक्सयूवी और क्रेटा गाड़ियां दिलवा देगा। आरोपी की बातों में आकर गुरदेव सिंह ने अलग-अलग तारीखों पर नकद, आरटीजीएस (RTGS) और गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से कुल 19.38 लाख रुपये जसप्रीत को ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रकम वसूलने के बाद आरोपी ने उन्हें कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई। MOU हुआ, पर बैंक में बाउंस हो गए चेक मामला जब एसएसपी (SSP) मोगा के पास पहुंचा, तो इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EO Wing) और पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुआ एक ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ (MOU) सामने आया। समझौता: इस MOU के तहत 18 जनवरी 2025 को आरोपी जसप्रीत सिंह ने लिखित में माना था कि उसने शिकायतकर्ता से 19 लाख 38 हजार रुपये लिए हैं। गाड़ी से एडजस्टमेंट: इस कुल राशि में से 4 लाख 50 हजार रुपये के बदले शिकायतकर्ता को एक ‘सियाज’ गाड़ी दे दी गई। बाकी रकम के चेक: बकाया बचे 14 लाख 88 हजार रुपये के भुगतान के लिए आरोपी ने गुरदेव सिंह को 5 चेक सौंपे। धोखाधड़ी: जब शिकायतकर्ता ने इन चेकों को कैश कराने के लिए बैंक में लगाया, तो सारे चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज थाना बाघापुराना पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और धारा 420 (धोखाधड़ी व अमानत में खयानत) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *