Headlines

मोगा में सीवरेज पाइप डालते समय हादसा:मिट्टी धंसने से दो मजदूर दबे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती




मोगा-कोटकपूरा रोड स्थित बोहना चौक की एक गली में सीवरेज पाइप डालने के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 8 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर एक गड्ढे में सीवरेज पाइप बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आसपास की मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा के सदस्य अपनी इमरजेंसी गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। सोसायटी के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को मिट्टी से बाहर निकाला। दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक सहायता देने के बाद, दोनों मजदूरों को उपचार के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संस्था के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की चौकी फोकल प्वाइंट को भी घटना की जानकारी दी। समाज सेवा सोसायटी द्वारा 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद लोग संस्था के इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *