![]()
शेखपुरा के कोरमा थाना पुलिस की पहल से दो युवकों की जान बच गई। सुजावलपुर गांव के बघार में एक बोरिंग से बिजली का मोटर चुराकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीण उनके बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव घुमाने की तैयारी में थे। तभी कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों चोरों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद का बेटा रोहित कुमार और उमेश बिंद का बेटा सुरेश कुमार के रूप में हुई है। चोरी करते पकड़े जाने के बाद किसी ग्रामीण ने कोरमा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों युवक को ग्रामीणों से बचाया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसी वजह से दोनों युवक आक्रोशित ग्रामीणों से बच गए, नहीं तो ग्रामीण उन्हें पीट-पीटकर मार डालते। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव के बोरिंग से चुराए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर मोहल्ला स्थित एक कबाड़खाने में बेचा गया था। पुलिस ने कबाड़खाने में छापा मारकर उस मोटर को बरामद कर लिया है। मामूली रूप से घायल दोनों चोरों को पुलिस ने सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाकर इलाज कराया। फिलहाल, दोनों चोरों से पूछताछ की जा रही है।
Source link
मोटर चोरी कर भाग रहे 2-युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा:शेखपुरा में बाल मुड़वाकर गदहे पर घुमाने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
