Headlines

मोतिहारी में PNB के 4 कर्मचारियों समेत 5 अरेस्ट:बंद कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा




मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के बेलवनवा में एक बंद कमरे में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चार कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और गिलास भी बरामद किए हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली थी कि बेलवनवा में एक बंद कमरे के अंदर शराब पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। शराब पीते पांच लोगों को पकड़ा पुलिस के पहुंचते ही कमरे के अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतिक, इंद्रजीत कुमार, संजय कुमार, तरुण कुमार और लक्की सिंह के रूप में हुई है। चार आरोपी PNB के कर्मचारी पुलिस के अनुसार, प्रतिक, इंद्रजीत कुमार, संजय कुमार और तरुण कुमार पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी हैं। वहीं, लक्की सिंह के बारे में पुलिस ने बताया कि वह आम नागरिक है। सभी एक बंद कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से शराब की बोतलें और गिलास बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद शराब और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मद्य निषेध अधिनियम में केस नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद शराब का सेवन करना कानून का उल्लंघन है। सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद भेजे जाएंगे जेल पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *