![]()
मोहाली के जीरकपुर में प्राइवेट व टूरिस्ट बसों पर एक्शन हुआ है। 20 से अधिक बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान मौके पर कई बसों के चालान किए गए है।करीब 60 हजार रुपए के चालान इस दौरान रीजनल ट्रासपोर्ट अथारिटी की तरफ से किए गए है। अधिकारी का कहना है कि एक्शन लगता जारी रहेगा। लोगों की जान से किसी तरह का भी खिलबाड़ किसी को नही करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें पूरे जिले में एक्टिव है। पिछले कुछ समय एक्शन भी हुाअ है।
अब तीन पाइंट में जानिए सारा मामला
शिकायतों के आधार पर एक्शन
आरटीओ मोहाली हरप्रीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में असिस्टेंट आरटीओ गगनदीप सिंह और उनकी टीम ने जीरकपुर के अलग-अलग रास्तों पर निजी बसों की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बसें अनधिकृत तरीके से टूरिस्ट परमिट पर चल रही हैं। इन बसों की ओर से टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था और यात्रियों को ओवरलोड किया जा रहा था। इसके बाद कई बसों की चेकिंग की गई और करीब 60 हजार रुपये के चालान काटे गए। परमिट के हिसाब से सवारियां तय ये बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर चलती हैं। इसके लिए करीब 90 हजार रुपये क्वार्टरली टैक्स का भुगतान करना होता है। अगर टैक्स का भुगतान किया गया है तो बस परमिट की शर्तों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर जा सकती है और परमिट के अनुसार ही सवारियां बैठा सकती है। परिवहन विभाग की ओर से मोहाली, जीरकपुर और कुराली की तरफ कार्रवाई की जाती है
ढाबों या होटलों से सवारी उठानी की परमिशन नहीं
ढाबों या होटलों से सवारियां उठाने की अनुमति नहीं है। विभाग के पास ऐसी बसों की कुल संख्या का फिलहाल आंकड़ा नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अगर पंजाब मोटर व्हीकल टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है तो बस के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। पुरानी और कंडम बसों के परमिट ऑनलाइन और सेंट्रल सिस्टम के आधार पर जारी होते हैं। अनफिट बसों को परमिट नहीं दिया जाता।
Source link
