![]()
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल पर परिजन ने बड़ा आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि भर्ती मरीज की मौत 13 सितंबर को ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल ने मौत छिपाकर उसे कई दिन तक वेंटिलेटर पर रखा और इलाज के नाम पर करीब 5 लाख रुपये वसूल लिए। शनिवार को खुलासा होने पर परिजन ने दो घंटे तक हंगामा किया। बस ने मारी थी टक्कर, रात में कराया था भर्ती
कोटकी निवासी शैलेश 12 सितंबर की रात 8 बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। कोटकी में एटा रोड पर पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। रात करीब 11 बजे परिजन ने उसे ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजन का आरोप है कि 13 सितंबर को ही शैलेश की मौत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने यह बात छिपा ली। परिजन को उससे मिलने भी नहीं दिया गया। रोज कहा गया कि इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के नाम पर पैर काटा
परिजन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को अस्पताल ने मृतक शैलेश का ऑपरेशन करने के नाम पर उसका पैर काट दिया। ऑपरेशन वेंटिलेटर पर ही किया गया।शनिवार को गांव के लोग शैलेश को देखने अस्पताल पहुंचे। स्टाफ ने उन्हें मिलने नहीं दिया और अभद्रता की। शक होने पर लोग जबरन अंदर गए तो शैलेश मृत मिला। इसके बाद अस्पताल ने 85 हजार रुपये का और बिल थमा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हंगामे की सूचना पर गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी मौके पर पहुंचे। परिजन ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर शांत कराया।हॉस्पिटल संचालक डॉ. मुकेश गोयल ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि मरीज गंभीर हालत में भर्ती था, रोज परिजन को जानकारी दी जा रही थी। इलाज के दौरान मौत हुई है, परिजन रुपये मांगने का दबाव बना रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
Source link
मौत के बाद वेटिंलेटर पर रखा युवक का शव:अस्पताल में हंगामा, परिजन बोले-इलाज के नाम पर वसूले पांच लाख रुपये
