Headlines

मौलाना रिजवी के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार:बोले-कांवड़ियों को आतंकवादी कहा तो, तुम्हें… इतना छीला जाएगा कि बयान देने के पहले 100 बार सोचोगे




कांवड़ यात्रा को लेकर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। मौलाना ने कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार रात दरबार के दौरान इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी व्यक्ति या समूह की कथित गलती के आधार पर सभी कांवड़ियों को एक जैसा नहीं बताया जाना चाहिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को आतंकवादी कहे जाने पर आपत्ति जताई। ‘कुछ लोगों की गलती को सभी कांवड़ियों से न जोड़ें’ पंडित शास्त्री बोले-“देखो तुम, कांवड़ में मजा, गजब ही है भैया… गजब ही है। एक मौलाना रिजवी… वो कह रहा था कि बताओ, कांवड़िया आतंकवादी होते हैं! ठटरी के बरे… नकटा… मूसर चंदा! तुम्हें आतंकवादी लग गए? तुम्हारे 50 लोग ताजिया के जुलूस में इकट्ठा होते हैं और पत्थर मार देते हैं, हमारे 4 करोड़ कांवड़िया पैदल चले जाते, एक पत्थर नहीं मारते, और तुम्हें आतंकवादी नजर आ रहे नकटे? मूसर चंदा! आजकल तुम कौन-सा खाना खा रहे रिजवी साहब? तुम हमें न फंसना कभी। बताओ वो कह रहे कांवड़िया… अरे, होंगे दो-चार लोग, उन्होंने कोई गड़बड़ कर दी होगी। हां, कुछ ऐसे भी जाते हैं, पर वो कांवड़िया नहीं हैं जो पत्थर फेंकें। वो कांवड़िया नहीं होंगे जिन्होंने बस पर पत्थर फेंके हों, या वैन पर पत्थर फेंके हों, या ट्रक को लूटा हो। वो कांवड़िया नहीं थे, वो कालनेमि थे। सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते रिजवी साहब… सबको तुम आतंकवादी न कहना। वरना इतना छीला जाएगा तुम्हें… इतना छीला जाएगा कि आगे से बयान देने के पहले तुम 100 बार सोचोगे। रशीदी ने कांवड़ियों की तुलना ‘आतंकवादियों’ से की थी दरअसल, 6 अगस्त को मौलाना साजिद रशीदी ने एक बयान में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना ‘आतंकवादियों’ और ‘नशेड़ियों’ से की थी। उन्होंने दावा किया था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि दहशतगर्द हैं। रशीदी के बयान के बाद हिंदू संगठनों और सनातन प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बयान को लेकर बढ़ा विवाद मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया भी इसी विवाद की कड़ी में सामने आई है। यह खबर भी पढ़ें… 1.’कांवड़ियों को आतंकवादी कहा तो 10 बार सोच लेना’: मौलाना रशीदी पर भड़के टी राजा तेलंगाना के विधायक टी राजा ने बागेश्वर धाम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को अनपढ़ बताया। उन्होंने कहा- कांवड़ियों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें 10 बार सोचना चाहिए। पढे़े पूरी खबर… 2. भोपाल में टी राजा बोले- जिहादी अंडे, तुम्हारी भाषा में जवाब देंगे मध्यप्रदेश के भोपाल में प्रस्तावित धर्मसभा को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद तेलंगाना के विधायक टी राजा भड़क गए। उन्होंने कुछ समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘जिहादी अंडे फुदकने लगे हैं’। दावा किया कि कुछ लोग धर्मसभा रद्द होने का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, तुम लोगों को तुम्हारी भाषा में अच्छे से जवाब भी दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 3.लखनऊ में बोले- साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को आतंकवादी कहा, फांसी दी जाए गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हजरतगंज थाने पहुंचकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर दी। विधायक ने आरोप लगाया कि मौलाना ने कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहकर करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *