Headlines

यूपी में 18 आधुनिक बस स्टेशन बनाने की तैयारी:यूपीएसआरटीसी ने फेज-2 के लिए मांगीं निविदाएं, 1,100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की संभावना




उत्तर प्रदेश में बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत दूसरे चरण में 18 अत्याधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों और उनसे जुड़े व्यावसायिक परिसरों के विकास के लिए निविदाएं जारी की हैं। इन परियोजनाओं में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना जताई गई है। बस स्टेशन बनेंगे ट्रांजिट और कमर्शियल हब यूपीएसआरटीसी के अनुसार नए बस स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही इनमें रिटेल शोरूम, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी जगह विकसित की जाएगी। इससे बस स्टेशन केवल यात्रियों के आवागमन का केंद्र नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक ट्रांजिट-कमर्शियल हब के रूप में विकसित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। 90 साल तक मिलेगी कंसेशन अवधि परियोजना में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि का प्रावधान किया गया है। इससे निजी कंपनियों को लंबे समय तक व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने का अवसर मिलेगा। 10 अगस्त तक जमा होंगी निविदाएं यूपीएसआरटीसी ने बताया कि निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026, दोपहर 2 बजे तय की गई है। इच्छुक निवेशक यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट और उत्तर प्रदेश ई-टेंडर पोर्टल पर उपलब्ध टेंडर दस्तावेजों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन 18 शहरों में बनेंगे आधुनिक बस स्टेशन अकबरपुर, अमेठी, बदायूं, भिनगा, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोला, सिधौली, माती, उन्नाव, हैदरगढ़, नहटौर, सराय अकिल, बादशाहपुर, तरवा, पीलीभीत और निचलौल में प्रीमियम बस स्टेशनों का विकास प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *