Headlines

रंगदारी न देने पर युवक की नाक तोड़ी, 3 गिरफ्तार:ललितपुर में जान से मारने की धमकी दी थी, आरोपियों को भेजा जेल




ललितपुर में रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अनूप यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिसमें युवक की नाक तोड़ दी थी। घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि नई पुलिस चौकी प्रभारी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास पुरानी मालगोदाम के निकट तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। चंडीमाता मंदिर के पास रहते हैं आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल तिवारी पुत्र राजीव तिवारी, अंकित पुत्र दीपचंद्र चौधरी और उदय पाराशर पुत्र स्वर्गीय बालकृष्ण पाराशर के रूप में हुई है। तीनों थाना कोतवाली क्षेत्र में चंडीमाता मंदिर के पास रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की शाम आरोपियों ने पुरानी चुंगी के पास रहने वाले अनूप यादव से रुपए मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अनूप की नाक गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। तीनों का आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। निखिल तिवारी के खिलाफ तीन, अंकित चौधरी के खिलाफ छह और उदय पाराशर के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *