Headlines

रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने संभाला पदभार:ज्वाइन करते ही ई-फाइल व्यवस्था लागू; बोले- सरकार की प्राथमिकताओं पर होगा पूरा फोकस




भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया ने मंगलवार सुबह रतलाम जिले के कलेक्टर के रूप में ज्वाइन किया। पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। नवागत कलेक्टर ने ज्वाइन करने के बाद शाम को मां कालिका माता मंदिर पहुंच दर्शन किए। शाम को मीडिया से चर्चा मुलाकात की। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर इतना बड़ा आदमी नहीं होता है कि अपनी प्राथमिकता तय करे। डिसीजन सारे स्टेट से लिए जाते हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा वहीं होती है जो स्टेट के डिसीजन हैं उसको इम्पलीमेंट कराएं। जो मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव से जो आदेश मिलते हैं, उनकी जो प्राथमिकताएं होंगी वही हमारी भी होंगी। पेपरलेस होगा कलेक्ट्रेट
कलेक्टर ने कहा कि वह पेपर पर विश्वास नहीं करते। इसलिए आज ही ज्वाइन करने के बाद मैनें एक ऑर्डर निकाला है कि मैं एक भी फाइल फिजीकल नहीं करुंगा। ई-फाइल होगी। इससे यह फायदा होगा कि फाइलें क्रेक नहीं होगी। इधर से उधर विभागों में भटकने से बचेंगी। टाइमिंग पीरियड से जुड़ी अगर फाइल होगी तो संबंधित विभाग के अधीक्षक आएंगे उन्हें उसका कारण बताना पड़ेगा। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी। काम में स्पीड भी आएगी। विभागों पर कंट्रोल भी रहेगा। ज्वाइन करने के दौरान पूर्व कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, एसडीएम तरुण जैन समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की गतिविधियों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी ली। सतना जिले में कलेक्टर रह चुके हैं
कलेक्टर कटेसरिया पूर्व में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल के संचालक के पद पर पदस्थ थे। इसके पहले वह सतना जिले में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *