![]()
रतलाम में फास्ट फूड व्यवसायी के साथ बिजनेस में रुपए लगाकर डबल करने के लालच में 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। यूपी के व्यक्ति में बातों में लेकर रुपए तो ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन रुपए नहीं लौटाए। शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायी महेंद्रसिंह (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक दोस्त के जरिए मेरी मुलाकात रवींद्रसिंह टांक (33) निवासी बिजनौर (उत्तरप्रदेश) हाल मुकाम इंदौर से हुई थी। 12 फरवरी 2025 को रवींद्रसिंह साथी हरजिंदरसिंह के साथ मेरे घर आया था। रवींद्रसिंह ने मुझे बताया कि मेरा डायमंड का व्यवसाय है। उसने मुझे लालच दिया कि इस बिजनेस में यदि रुपए लगाएंगे तो डबल रकम मिलेगी। ऑनलाइन ट्रांसफर किए रुपए
रवींद्र की बात में आकर महेंद्रसिंह ने 13 फरवरी 2025 को अपनी मां के मोबाइल से रवींद्रसिंह के मोबाइल पर 30 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद बड़े भाई के साथ ही भाभी, एयरटेल पैमेंट बैंक के जरिए भी उसको ऑनलाइन पैमेंट किया। इस तरह कुल उसके खाते में 7 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। शुरू में तीन लाख रुपए वापस कर उसने विश्वास में ले लिया। इसके बाद 13 फरवरी 2025 से लेकर 21 मार्च 2025 तक महेंद्रसिंह ने अपने और परिजनों के खाते से करीब 20 लाख रुपए उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। एफडी तोड़ दिए रुपए
फिर जब ज्यादा अमाउंट हो गया तो रुपए देना बंद कर दिए। कहने लगा मेरे कारोबार में घाटा हो गया है। अब कुछ दिन बाद व्यवस्था कर रकम लौटा दूंगा। पिछले जून से अब तक तक वह केवल आश्वासन ही दे रहा है। महेंद्रसिंह के अनुसार उसके पापा के रिटायर्ड होने पर जो रुपए मिले थे वो और अपनी एफडी तोड़कर रवींद्रसिंह को रुपए दिए थे। रवींद्रसिंह निवासी इंदौर ने डायमंड के व्यापार में इंवेस्टमेंट कर दोगुने रुपए देने के नाम पर मेरे साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
Source link
रतलाम में फास्ट फूड कारोबारी से 20 लाख की ठगी:डायमंड बिजनेस में निवेश के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए, एफडी तक तुड़वाई
