Headlines

रांची में अधिकतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा:राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल, 8 से फिर बदलेगा मौसम, 9 सितंबर को बारिश के आसार




रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तापमान चढ़ा है। चाईबासा का 5 डिग्री, मेदिनीनगर का 1.8 डिग्री और बोकारो का 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोडरमा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। 8 सितंबर से मौसम बदलेगा, 9-10 को बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 9 और 10 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव को बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। रांची और आसपास के इलाकों में 6 सितंबर को आंशिक बादल और गरज के साथ बारिश की संभावना है। 6 और 7 सितंबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा। 9 सितंबर को सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रांची में 8 सितंबर को सामान्यतः बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है। 9 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है। इस दिन गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 10 सितंबर को भी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि 11 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ गरज अथवा बारिश हो सकती है। राज्य में सामान्य से 2% कम बारिश झारखंड में 1 जून से 5 सितंबर तक 822.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षापात 840.2 मिमी है। यानी बारिश सामान्य से 2% कम रही। जिलेवार पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 1268.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49% अधिक है। सरायकेला-खरसावां में 18%, लातेहार में 17%, रांची में 14% और पूर्वी सिंहभूम में 9% अधिक बारिश हुई। वहीं पाकुड़ में सामान्य से 47% कम बारिश दर्ज की गई। चतरा में 33%, देवघर में 34%, कोडरमा में 25%, गिरिडीह और गुमला में 23-23% तथा हजारीबाग में 22% कमी रही। साहिबगंज में 18%, गढ़वा में 16%, दुमका और पलामू में 12-12% कमी रही। धनबाद और जामताड़ा में 3% कमी, जबकि खूंटी में बारिश सामान्य के करीब रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *