Headlines

राजपुरोहित महाससभा का संगठन विस्तार, 16 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए:प्रवासी महामंत्री भी बनाए; देश के 500 जिलों में मजबूत संगठन बनाने की तैयारी




राजपुरोहित महाससभा के सदस्यता अभियान और राष्ट्रव्यापी संगठन को विस्तार देने के तहत संगठन पुनर्गठन अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रवासी प्रदेश संगठन महामंत्रियों और राजस्थान के 16 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रवीण सिंह माण्डोलाई (नाहरगढ़) को मध्य प्रदेश, विक्रम सिंह रेवतड़ा को आंध्र प्रदेश, किशोर सिंह भंडारलाऊ को अहमदाबाद और गंगा सिंह पूनायता को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का प्रवासी प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा गणपत सिंह जागरवाल (आऊवा) को प्रदेश महामंत्री के साथ बीकानेर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। 16 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए
संगठन ने राजस्थान की शेष जिला इकाइयों के लिए भी 16 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें बाड़मेर, जोधपुर ग्रामीण पूर्व, नागौर सेंट्रल, जोधपुर शहर दक्षिण, राजसमंद, बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, दौसा, भरतपुर, दूदू, डीडवाना-कुचामन, टोंक, मेड़ता ग्रामीण और चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी स्वयं महासभा का सदस्य बने और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करे। देश के 500 जिलों में मजबूत संगठन बनाने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि राजपुरोहित महाससभा देशभर में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। प्रवासी समाज को संगठित करने के लिए विभिन्न राज्यों में प्रवासी प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रवासी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। महासभा का लक्ष्य देश के लगभग 500 जिलों में मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *