Headlines

रामगंजमंडी में अध्यक्ष चुनाव को लेकर बाड़ाबंदी शुरू:मतदान के बाद भाजपा के 38 प्रत्याशी बारां रवाना, कांग्रेस ने भी जुटाए उम्मीदवार




कोटा जिला के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा-कांग्रेस की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। मतदान के बाद दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। भाजपा के 38 प्रत्याशी बारां रवाना एक भाजपा प्रत्याशी ने बताया- रामगंजमंडी विधायक एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा के सभी 38 वार्डों के प्रत्याशियों को रात करीब 9.30 बजे रामगंजमंडी स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित किया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बस में बैठाकर बारां के लिए रवाना किया गया। बारां पहुंचने के बाद अयोध्या (उत्तरप्रदेश) राम मंदिर घुमाने ले जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों को निजी होटल में बुलाया कांग्रेस ने भी अपने सभी प्रत्याशियों को एक जगह जुटाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवारों को हिंडौन रोड स्थित एक निजी होटल में एकत्रित किया जा रहा है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *