Headlines

रामगढ़ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़:पति-पत्नी गिरफ्तार, अर्ध-निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद




रामगढ़ पुलिस ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से अर्ध-निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने एक बताया कि रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उन्हें दत्तो गांव में कुछ दिनों से अवैध गन फैक्ट्री चलने की गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही तलाशी के दौरान, पुलिस ने घर से अवैध रूप से निर्मित अर्ध-निर्मित आग्नेयास्त्र, हथियार निर्माण में प्रयुक्त कल-पुर्जे, मशीनरी और अन्य उपकरण बरामद किए। इस मामले में दिनेश विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नूतन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मूल रूप से नवादा के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। वे कई वर्षों से दत्तो गांव में रह रहे थे और लोहार के काम की आड़ में अवैध हथियारों का निर्माण कर रहे थे। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। यह क्षेत्र अक्सर आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पतरातू और भुरकुंडा इलाके राहुल दुबे गैंग, सुजीत सिन्हा गैंग और प्रिंस खान गैंग की सक्रियता के लिए कुख्यात हैं। दो दिन पहले ही पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *